Saturday, June 20, 2026
Home » विदेश भेजने का झांसा… और जिंदगी की सबसे बड़ी ठगी सायबर ठग जगमन समरा की नई कहानी

विदेश भेजने का झांसा… और जिंदगी की सबसे बड़ी ठगी सायबर ठग जगमन समरा की नई कहानी

by Anuradha Pandey

संगरूर जिले के छोटे से गांव भटिंडा खुर्द की 24 साल की मनप्रीत कौर के सपने बड़े थे कनाडा जाकर काम करना, परिवार को ऊपर उठाना और गांव में अपने पापा के लिए पक्का घर बनवाना.इंटरनेट पर उसे एक एजेंसी मिली जिसने कहा,बस ₹2 लाख दो, 15 दिन में वीज़ा, टिकट और जॉब ऑफर लेटर सब मिल जाएगा.मनप्रीत के पापा ने खेत गिरवी रखकर पैसे दिए. पर अगले महीने एजेंसी का फोन बंद, दफ्तर गायब और सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट.बाद में पुलिस से पता चला यह नेटवर्क कनाडा में बैठे जगमन समरा और उसके भारतीय साथियों का था.

कनाडा से चलता ठगी का रैकेट
लुधियाना सायबर पुलिस के अनुसार, जगमन समरा, जो अब कनाडा में रह रहा है, ने भारत में कई फर्जी क्रिप्टो और वीज़ा कंसल्टेंसी ऑफिस खोले थे.इन दफ्तरों में युवाओं को विदेश भेजने, आईटी जॉब दिलाने और क्रिप्टो में इनकम बढ़ाने के झांसे दिए जाते थे.

हर बार कहानी एक जैसी
बस थोड़ा इन्वेस्टमेंट करो, बाकी हम देख लेंगे.जांच में खुलासा हुआ कि समरा ने पिछले कई वर्षों में सैकड़ों लोगों को ठगकर करोड़ों रुपये विदेश भेजे.

एआई वीडियो और क्रिप्टो स्कैम में शामिल

समरा पर पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ा एक एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप है.इसी मामले में 24 अक्टूबर को लुधियाना सायबर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसमें धारा 420, 120B, 465, 468 और 471 IPC शामिल हैं.

पुलिस ने समरा के चार सहयोगियों
परमैल सिंह, गुरप्रीत सिंह चाहल, कार्तिक मित्तल और बख्तेर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब में रहकर उसकी ठगी की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे थे.

लुकआउट नोटिस जारी बेटा भी आरोपी
लुधियाना पुलिस ने अब जगमन समरा और उसके बेटे हरकीरत सिंह दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है.हरकीरत पर भी एक फर्जी क्रिप्टो करेंसी और मानव तस्करी केस में नामजद होने का आरोप है.

डीएसपी सायबर क्राइम मुराद जसवीर गिल ने कहा
हमने गिरफ्तार आरोपियों से कई अहम जानकारियां निकाली हैं. अब हम पीड़ितों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जा सके.

मनप्रीत की टूटी उम्मीदें
मनप्रीत अब रोज़ अपने गांव में लड़कियों को समझाती है अगर कोई कहे कि विदेश ले जाएगा, तो पहले पुलिस या दूतावास से पूछ लेना. हमें भी लगा था ज़िंदगी बन जाएगी, पर सब लुट गया.उसकी कहानी आज सैकड़ों पंजाबियों की हकीकत है जिन्होंने क्रिप्टो, जॉब और वीज़ा के लालच में अपने सपने गवां दिए.

सबक जो हर युवा को जानना चाहिए
किसी भी ऑनलाइन एजेंसी या जॉब ऑफर पर आंख बंद कर भरोसा न करें.
अगर कोई क्रिप्टो या वीज़ा स्कीम जल्दी पैसे का वादा करे समझ जाइए, मामला संदिग्ध है.
किसी भी साइबर फ्रॉड या ठगी की रिपोर्ट करें: www.cybercrime.gov.in
नेशनल सायबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
मनप्रीत की आंखों में अब भी नमी है, पर आवाज़ में हिम्मत है.
जगमन जैसे ठग हमारी मेहनत से खेलते हैं, पर अब हम चुप नहीं रहेंगे.
सायबर ठग कनाडा में है, लेकिन उसके जाल में फंसे सपनों की चीख पंजाब के हर गांव तक गूंज रही है.

You may also like

Gangs of Digitalpur – Cybercrime News & Hacking Exposés
Gangs of Digitalpur uncovers cybercrime, hacking gangs & digital threats. Stay updated on dark web activities, ransomware, and cybersecurity news. #CyberCrime