एक बार की बात है, हमारे देश की बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स बहुत सारी गाड़ियां बनाती थी – छोटी कारें, बड़ी कारें और दूर-दूर तक मशहूर जगुआर और लैंड रोवर जैसी गाड़ियां भी. लाखों लोग इस कंपनी में काम करके अपनी रोज़ी-रोटी कमाते थे.
लेकिन अचानक एक दिन कुछ साइबर चोर आ गए. ये चोर ताले तोड़कर नहीं, बल्कि कंप्यूटर और इंटरनेट के रास्ते चोरी करने लगे. उन्होंने टाटा मोटर्स के कंप्यूटर सिस्टम पर हमला कर दिया.
सिस्टम गड़बड़ा गया
फैक्ट्रियों में गाड़ियाँ बनाने का काम रुकने लगा.
पार्ट्स की सप्लाई में दिक्कत आने लगी.
शेयर बाज़ार में कंपनी के दाम नीचे गिर गए.
कंपनी को लगभग 21,000 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान हुआ.
रोज़ी-रोटी पर असर
इस नुकसान का असर सिर्फ कंपनी पर ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों पर पड़ा जो वहां काम करते हैं.कुछ मजदूरों की सैलरी लेट हो सकती थी.डीलरशिप पर नई गाड़ियां देर से पहुंच सकती थीं.जो लोग टाटा मोटर्स के शेयर रखते थे, उनके पैसे की वैल्यू घट गई.
सबक बच्चों के लिए
बच्चो, जैसे हम घर का दरवाज़ा बंद करके सोते हैं ताकि चोर अंदर न आ सकें, वैसे ही कंपनियों और हम सबको अपने कंप्यूटर और मोबाइल को भी सुरक्षित रखना चाहिए.
पासवर्ड मजबूत बनाना चाहिए.
किसी अजनबी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए.और कभी भी अपनी पर्सनल जानकारी अनजान लोगों से शेयर नहीं करनी चाहिए.
यह कहानी हमें सिखाती है कि आजकल के चोर इंटरनेट पर भी होते हैं, और उनसे बचने के लिए समझदारी और सावधानी दोनों ज़रूरी हैं.
