फिल्मों में हीरो दिखने वाले अक्षय कुमार ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने हर मां-बाप को सोचने पर मजबूर कर दिया.उन्होंने कहा –“कुछ महीने पहले मेरी बेटी घर पर वीडियो गेम खेल रही थी. ये वो गेम्स होते हैं जिनमें आप किसी अनजान इंसान के साथ भी खेल सकते हैं. खेलते-खेलते स्क्रीन पर एक मैसेज आया – Are you male or female? मेरी बेटी ने जवाब दिया – female. फिर अगले ही पल सामने से मैसेज आया – Can you send me nude pictures of yours?
मेरी बेटी समझ गई कि कुछ गलत है. उसने तुरंत गेम बंद किया और जाकर अपनी मां को बता दिया.”
अक्षय कुमार ने इस घटना के जरिए बताया कि यही से साइबर क्राइम की शुरुआत होती है.बच्चे गेम या चैटिंग के दौरान अनजान लोगों से जुड़ जाते हैं.सामने वाला पहले दोस्ती करता है, फिर धीरे-धीरे गलत बातें और खतरनाक मांगें करने लगता है.यही बाद में बड़े अपराध का रूप ले सकता है.
अक्षय कुमार की अपील
अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से गुज़ारिश की कि स्कूलों में सातवीं से दसवीं कक्षा तक हर हफ्ते एक “Cyber Period” होना चाहिए.
इसमें बच्चों को समझाया जाए –
ऑनलाइन फ्रॉड कैसे होते हैं,और खुद को बचाने के लिए क्या करना चाहिए.उनका कहना था –आज साइबर क्राइम सड़क के अपराध से भी बड़ा हो चुका है. इसे रोकना बहुत ज़रूरी है.
सबक माता-पिता और बच्चों के लिए-बच्चों को हमेशा समझाएँ कि कभी भी अपनी पर्सनल जानकारी या फोटो ऑनलाइन किसी को न भेजें.अगर कोई अजनबी ऐसी बातें करे तो तुरंत माता-पिता या टीचर को बताएं.मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल करते समय हमेशा सावधानी रखें.
