Saturday, June 20, 2026
Home » Call Forwarding Scam Explained: OTP Hack से कैसे बचें?

Call Forwarding Scam Explained: OTP Hack से कैसे बचें?

by Anuradha Pandey

पुणे के रहने वाले राहुल शर्मा को एक दिन अचानक एक कॉल आया. सामने वाला खुद को बैंक अधिकारी बता रहा था. उसने कहा,सर, आपका KYC अधूरा है. अगर आप इसे तुरंत अपडेट नहीं करेंगे, तो आपका बैंक खाता बंद हो सकता है.

राहुल घबरा गया. सामने वाला व्यक्ति बहुत भरोसेमंद लग रहा था धीरे-धीरे उसने राहुल को विश्वास में लिया और बोला,

सर, आप बस एक छोटा-सा कोड डायल कर दीजिए401 और फिर अपना मोबाइल नंबर डालकर # दबा दीजिए. बस आपका KYC तुरंत अपडेट हो जाएगा.

राहुल ने वैसा ही किया. और यहीं गलती हो गई.
असल में राहुल ने जो कोड डायल किया था, उसने उनके मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट कर दी थी. अब राहुल के फोन पर आने वाली हर कॉल और हर OTP सीधे उस ठग के फोन पर पहुंच रही थी.

कुछ ही देर में राहुल के मोबाइल पर नेटवर्क चला गया, लेकिन उन्हें लगाशायद नेटवर्क प्रॉब्लम है. जब उन्होंने बैंक अकाउंट चेक किया, तो देखा कि कुछ ही मिनटों में हजारों रुपये ट्रांसफर हो चुके थे.

राहुल को बाद में पता चला कि वह कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम का शिकार हो गए हैंठग ने उनके बैंक से भेजे गए OTP अपने मोबाइल पर लेकर सारे ट्रांजैक्शन पूरे कर लिए थे.

क्या होता है Call Forwarding Scam?
पिंपरी चिंचवड साइबर क्राइम पुलिस के DCP डॉ. शिवाजी पवार के मुताबिक, यह एक नया साइबर फ्रॉड है जिसमें ठग लोगों को **USSD कोड (जैसे 21#, 401# आदि) डायल करने के लिए मना लेते हैं.
यह कोड मोबाइल कंपनियों के सिस्टम में कॉल फॉरवर्डिंग फीचर को ऑन कर देता है.

यानि अब आपके फोन पर आने वाली कॉल, मैसेज और OTPs सीधे ठग के मोबाइल नंबर पर चले जाते हैं.

क्या-क्या नुकसान हो सकता है-
OTP चोरी- बैंक, UPI या कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए आने वाला OTP सीधे ठग तक पहुंच जाता है. इससे वह आपके अकाउंट से पैसे निकाल सकता है.

कॉल ब्लॉक- आपको लगेगा कि नेटवर्क नहीं आ रहा, जबकि असल में आपकी कॉलें किसी और के फोन पर जा रही होती हैं.

सोशल इंजीनियरिंग फ्रॉड- ठग आपके कॉन्टैक्ट्स को कॉल कर सकता है, खुद को आपका परिचित बताकर पैसे मांग सकता है.

प्राइवेसी लीक- ठग आपके निजी या बिजनेस कॉल्स तक सुन सकता है, जिससे आपकी गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ जाती है.

कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से-कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई USSD कोड डायल न करें.अपने फोन में कॉल फॉरवर्डिंग चालू है या नहीं, यह जांचने के लिए ##21# डायल करें.

सभी प्रकार की फॉरवर्डिंग बंद करने के लिए ##002# डायल करें.

किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की शिकायत www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 1930 / 14564 पर करें.

सबक-

कभी-कभी छोटा-सा कोड ही सबसे बड़ा जाल बन जाता है.
डिजिटल दुनिया में भरोसा नहीं, सतर्कता ही सुरक्षा है.हर कॉल पर भरोसा मत कीजिए -क्योंकि हर कॉल बैंक से नहीं आती, कुछ कॉल चोर से भी आती हैं.

You may also like

Gangs of Digitalpur – Cybercrime News & Hacking Exposés
Gangs of Digitalpur uncovers cybercrime, hacking gangs & digital threats. Stay updated on dark web activities, ransomware, and cybersecurity news. #CyberCrime