पहले आपको कैरेक्टर यानी कहानी के पात्रों से मिलवाते है.
- आरव: छोटा-मोटा एथिकल हैकर, बड़ा दिल वाला है.
- रिया: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, दिल से प्योर… पासवर्ड से ज़्यादा प्योर.
- कहानी: एक इंस्टाग्राम डीएम से शुरू, और साइबर क्राइम सेल में एफआईआर तक पहुंची
चैट से चक्कर तक
रिया ने एक दिन अपने इंस्टा पर लिखा —Need a hacker urgently! Someone stole my fanpage
आरव ने कमेंट किया —Professional Ethical Hacker. Reasonable charges. Honest work. DM me
रिया ने सोचा – “अरे, ये तो बड़ा सिंपल और cute लग रहा है. और वहीं से शुरू हुआ चैटिंग का सिलसिला… फिर WhatsApp, फिर Zoom, फिर “हम मिलते क्यों नहीं?” स्टेज!
हैकिंग का पहला टास्क: “फैनपेज वापस चाहिए” आरव ने पूछा, “पासवर्ड क्या था?”
रिया बोली, “ILOVEYOU123”
आरव बोला, “किसे?”
रिया बोली, “पहले बॉयफ्रेंड को, अब पछताती हूं.”
आरव बोला, “अब पासवर्ड बदल दो: ILOVE_ARAV.”
(रिया ने थोड़ा मुस्कराते हुए बदल भी दिया…)
फिर हुआ असली झटका
एक हफ्ते बाद रिया की इंस्टा प्रोफाइल फिर से हैक हो गई.
इस बार उसकी सारी ब्रांड डील्स, डांस वीडियो और रील्स गायब!
और हैकर ने प्रोफाइल पर लिख दिया —”आपकी डिजिटल दुनिया अब मेरे कब्जे में है 💀 — ILOVEYOU123 is a joke!”
रिया ने आरव को शक की नजरों से देखा…
“कहीं इसने ही तो नहीं…?”
आरव दुखी हुआ, “रिया, मैं तुझसे प्यार करता हूं, तेरा डेटा क्यों चुराऊंगा?”
रिया बोली, “प्यार किया है, शक तो होगा ही…”
(और फिर दिल + डिवाइस दोनों टूट गए.)
साइबर क्राइम सेल की एंट्री- रिया ने FIR दर्ज कराई. आरव ने खुद भी जांच में मदद की.
पता चला — हैकर कोई तीसरा बंदा था: रिया का पुराना बॉयफ्रेंड, जिसने
- पासवर्ड guess कर लिया
- OTP भी चुराया
- और revenge hacking की
क्लाइमैक्स:
रिया ने माफी मांगी, आरव ने फिर से अकाउंट रिकवर किया.
फिर से लिखा गया पासवर्ड:
WE_SECURE_TOGETHER@2025 🤭
रिया ने कहा, “अब रिलेशनशिप भी टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन वाला रखेंगे.”
आरव ने मुस्कराकर कहा, “और ब्रेकअप के बाद पासवर्ड जरूर बदलेंगे!”
सीख
- पासवर्ड प्यार के नाम पर न रखें
- OTP किसी को न दें, चाहे वो आरव हो या अरिजीत
- और हैकिंग से प्यार शुरू हो सकता है, लेकिन भरोसे से ही टिकता है
