किरण (काल्पनिक काम) एक टेक्नोलॉजी से प्यार करने वाली थी. छोटे शहर में रहते हुए भी वह दुनिया की हर नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखती थी. जब उसे खबर मिली कि एलॉन मस्क की कंपनी Starlink भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने वाली है, तो उसके चेहरे पर चमक आ गई. उसने मन ही मन सोचा – “अब तो मेरा गांव भी हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़ जाएगा!”
एक दिन, फेसबुक स्क्रॉल करते हुए उसकी नजर एक विज्ञापन पर पड़ी —”Starlink Mini, सिर्फ ₹5,333 में! सीमित स्टॉक!” उसने तुरंत लिंक खोला. एक चमचमाती वेबसाइट, शानदार रिव्यू, और लिखा था — “अभी खरीदें, सिर्फ आज के लिए ऑफर!” किरण का दिल धड़कने लगा. उसने सोचा, “इतनी सस्ती में तो ये डील मिस नहीं कर सकती.” उसने फौरन अपना डेबिट कार्ड निकाला और पेमेंट कर दिया.
लेकिन… हफ्ता बीत गया, फिर दूसरा. डिवाइस आई नहीं.
जब उसने वेबसाइट दोबारा खोली तो साइट ही गायब थी. तब जाकर किरण को समझ आया — वह ठगी की शिकार हो चुकी है.
उधर, राजधानी दिल्ली में पत्रकार इस तरह की कई शिकायतें सुन रहे थे. उन्होंने Starlink से जुड़े अधिकारियों से बात की, टेक विभाग के से जानकारी ली और फिर जो सामने आया, वो चौंकाने वाला था.

Starlink ने अभी तक भारत में कोई भी बुकिंग शुरू नहीं की थी. कंपनी को भारत में लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया जून के अंत तक पूरी होनी थी.डिवाइस सिर्फ KYC के बाद और एयरटेल व जिओ स्टोर्स पर मिलने वाली थी.सोशल मीडिया पर चल रहे सस्ते ऑफर्स, नकली वेबसाइट्स और तात्कालिक बुकिंग—all फर्जीवाड़ा थे.
किरण जैसी सैकड़ों-हजारों लोग ठगे जा रहे थे, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने जल्दबाज़ी में भरोसा कर लिया. रिपोर्टर ने अपने रिपोर्ट में लिखा:-“विदेश से आई कोई भी अनऑथराइज्ड डिवाइस भारत में काम नहीं करेगी. और Starlink की ओर से कोई आधिकारिक बुकिंग अभी नहीं हो रही है.
इस खबर के आने के बाद सरकार ने भी अलर्ट जारी किया
टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने जनता से अपील की —”कोई भी पेमेंट करने से पहले वेबसाइट की जांच करें. सिर्फ ऑफिशियल लिंक से ही खरीदारी करें.
और फिर, एक दिन किरण ने मुस्कराते हुए एक फेसबुक पोस्ट लिखी-“अब से कोई भी डिवाइस तभी खरीदूंगी, जब सरकार की मुहर और असली कंपनी की पुष्टि होगी. Starlink का असली सिग्नल अब समझ आ गया है — सतर्क रहो, स्मार्ट बनो!”
सीख:
तकनीक का दौर
है, लेकिन ठग भी हाई-स्पीड पर हैं.
सिर्फ इंटरनेट नहीं, सतर्कता भी हाई-स्पीड चाहिए.
